NSS स्वयंसेवकों ने गांव-गांव पहुंचकर जगाई स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की अलख - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, April 8, 2026

NSS स्वयंसेवकों ने गांव-गांव पहुंचकर जगाई स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की अलख

झांसी। गांधी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, अंबाबाई झांसी के नेतृत्व में गांधी डिग्री कॉलेज, अंबाबाई झांसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम हस्तिनापुर, पीतमपुर तथा रोनिजा में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गांव की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, हरियाली और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रसारित किया। उन्होंने ग्रामीणों को राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन श्रीमती जय श्री साहू ने कहा कि NSS का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जब छात्र-छात्राएं समाज सेवा से जुड़ते हैं, तो वे न केवल अपना व्यक्तित्व निखारते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाते हैं। एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिसर श्री संतोष सेन ने कहा कि विद्यार्थियों का समग्र विकास अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन से ही संभव है। एनएसएस समन्वयक एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पहलवान सिंह ने विद्यार्थियों को NSS की गतिविधियों, वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी। कॉलेज कोऑर्डिनेटर डॉ. रश्मि भटनागर ने छात्र-छात्राओं में सेवा भावना का संचार किया। बीएड/बीटीसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपिका पंचाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ समाज सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया। आईटीआई कोऑर्डिनेटर श्री सलमान खान ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। पॉलीटेक्निक कोऑर्डिनेटर इंजीनियर देवेश कुमार ने नई तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया, जबकि नर्सिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. लवली शाक्य ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। फार्मेसी कोऑर्डिनेटर डॉ. साक्षी रामपुरिया ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री जगमोहन, श्रीमती नीलमा श्रीवास्तव, श्रीमती काजल, श्रीमती सरोज, मुस्कान तथा कुंवारी मुस्कान कुशवाहा सहित ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। अंत में डॉ. रश्मि भटनागर ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट – संजीव गोस्वामी "संजू", झांसी

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज