झाँसी। 12 अगस्त 2026। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को झाँसी में बुन्देलखण्ड कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर एवं भूगोलविद् डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा की सद्यः प्रकाशित पुस्तक “नरेंद्र दामोदर दास मोदी : युगद्रष्टा एवं लोकचिंतक” का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश के गणमान्य नागरिकों के साथ मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुस्तक के विषय-वस्तु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा देश के विकास में उनके योगदान को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परियोजनाओं तथा नवीन प्रयोगों का भी उल्लेख किया गया है। डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा लिखित यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, विचारों और कार्यशैली के विभिन्न पहलुओं को सामने रखने का प्रयास करती है। पुस्तक में विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक का प्रथम संस्करण है, जिसका प्रकाशन आर.के. पब्लिकेशन, मुंबई द्वारा किया गया है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और पुस्तक को समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
Total Pageviews
Wednesday, August 12, 2026
झाँसी में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा की पुस्तक का विमोचन
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments