बबीना विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा के प्रयास से 34 करोड़ की लागत से 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी खैलार से बबीना तक की सड़क, आबादी में 20 और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी है सड़क की जमीन, 10 मीटर डामरीकरण के बाद बिछाएं जाएंगे एपेक्स, किनारे बनेगी नाली - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Friday, March 6, 2026

बबीना विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा के प्रयास से 34 करोड़ की लागत से 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी खैलार से बबीना तक की सड़क, आबादी में 20 और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी है सड़क की जमीन, 10 मीटर डामरीकरण के बाद बिछाएं जाएंगे एपेक्स, किनारे बनेगी नाली

झाँसी : जेल चौराहा से बिजौली तक की सड़क के चौड़ीकरण के बाद लोक निर्माण विभाग अब आगे की सड़क का निर्माण करने जा रहा है। विभाग ने 34 करोड़ की लागत से सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही एपेक्स बिछाने और नाली बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जिसको शासन से जल्द हरी झण्डी मिलने की सम्भावना है। जेल चौराहा से बिजौली हाइवे तक की सड़क का चौड़ीकरण नगर निगम द्वारा कर दिया गया है। आगे की सड़क सँकरी होने और यातायात का दबाव ज्यादा

34 करोड़ की लागत से 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी बिजौली से बबीना तक की सड़क

होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसको लेकर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था, जिस पर लोक निर्माण विभाग (खण्ड-3) ने बिजौली फोर लेन से खैलार, आरामशीन, सिरमरवारी, बीएचईएल, मानपुर से बबीना तक की करीब 18 किलोमीटर लम्बी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया था। यहाँ पर सड़क के लिए जमीन की पैमाइश करायी गयी, जिसमें आबादी वाले क्षेत्र में 20 मीटर और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी खाली जमीन पायी गयी। अभी यहाँ पर 7 मीटर चौड़ी सड़क बनी है, जिसको अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। डामरीकरण के बाद एपेक्स बिछाए जाएंगे। फिर किनारे की तरफ नाली बनायी जाएगी। 34 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य होगा। साथ ही सड़क किनारे जो अतिक्रमण है, उसको हटाया जाएगा।

इनका कहना है

बिजौली से बबीना तक की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे अगले सप्ताह तक मंजूरी मिलने की सम्भावना है। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बबीना विधायक लगातार प्रयासरत हैं। स्वीकृति मिलते ही सड़क के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाया जाएगा। खैलार और बबीना में तालाब से मस्जिद तक 20 मीटर और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी खाली जमीन उपलब्ध है। यहाँ पर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनायी जाएगी। शेष हिस्से में एपेक्स बिछाए जाएंगे और किनारे नाली का निर्माण किया जाएगा। अवधेश कुमार सिंह 

अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (खण्ड-3), झाँसी

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज