हीरामन धाम पर फाग महोत्सव का हुआ आयोजन , फूलों की होली और फाग गीतों से गूंजा हीरामन धाम, हीरामन धाम में फाग महोत्सव की धूम, हीरामन धाम पर फाग महोत्सव में झलकी परंपरा और संस्कृति की रंगत - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Sunday, March 8, 2026

हीरामन धाम पर फाग महोत्सव का हुआ आयोजन , फूलों की होली और फाग गीतों से गूंजा हीरामन धाम, हीरामन धाम में फाग महोत्सव की धूम, हीरामन धाम पर फाग महोत्सव में झलकी परंपरा और संस्कृति की रंगत

झांसी। हीरामन धाम पर शिव संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति तथा हर्षोल्लास का वातावरण रहा। कार्यक्रम में कलाकारों ने फाग गायन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें रामायण, महाभारत और कृष्ण लीला की कथाओं का वर्णन किया गया।  पारंपरिक फाग गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।  सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत हीरामन देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में फाग गायन के साथ फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूलों की बौछार कर होली का आनंद लिया। जिससे मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान मंदिर के पुजारी उदय नारायण  भगत जी ने कहा कि फूलों की होली और फाग उत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हैं। इसलिए हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें ताकि समाज में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इस मौके पर रामसेवक भगत जी,सुरेश भगत जी अनिल वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र खजुरिया, जयहिंद यादव, जगदीश कुशवाहा, जयराम यादव, मुन्ना यादव, गुलाब पाल, दयानंद प्रजापति, सेवक प्रजापति, गौरी प्रजापति, कोमल पाल सहित सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज