झांसी। पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब का 13 वां होली मिलन समारोह कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच फूलों की होली के साथ संपन्न हो गया। झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह का शुभारंभ मात्र शक्ति पत्रकार सोनिया पांडे, अलका चौबे, संस्कृति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कवि पवन तूफान, सत्यप्रकाश ताम्रकार, हास्य व्यंग कवि मकीन कौंचवी, रिपूशूदन नामदेव, हास्य-व्यंग्य, मोनिका पाण्डेय, मनु श्रंगार लखनऊ, वैभव दुवे गीत कानपुर, आजाद अंजान कवियों ने हास्य, व्यंग कविताओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राधा प्रजापति एंड ग्रुप ने सिलसिलेवार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद सभी ने फूलों से होली खेली। सभी आगंतुकों के माथे पर शीतल चंदन लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी मेल मिलाप बड़ता है। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संदीप सरावगी, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने झांसी मीडिया क्लब के कार्यक्रम की काफी सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, महेश पटेरिया, रामकुमार साहू, राम गोपाल शर्मा, अतुल शर्मा, दिनेशथ परिहार, सूरज सिंह यादव, राम नरेश यादव, दीपक चौहान, राजीव सक्सेना, अतुल वर्मा, अख्तर खान, विजय कुशवाहा, नंदकिशोर, बृजेश साहू, रोहित झा, इदरीश खान, दीप चंद्र चौबे, राजेश चौरसिया, भूपेंद्र रायकवार, नईम खान, पारस शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, ओम प्रकाश परिहार, बृजेंद्र चतुर्वेदी, मुकेश तिवारी, वैभव पांडे, राहुल कोस्टा, बालेंद्र गुप्ता, अरविंद भार्गव, तोसिफ कुरैशी, मोहम्मद कलाम कुरैशी, परमेंद्र सिंह, रवि साहू, महेंद्र साहू, नवीन यादव, अभय श्रीमाली, बबलू रमैया, राम किशन अकेला, गौरव साहू, मोहम्मद फारूख, बालेंद्र गुप्ता, निक्की चौहान, रामसेवक अड़जरिया, वसीम शेख, श्रीराम नरवरिया, सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
Total Pageviews
Thursday, March 12, 2026
Home
झाँसी
झांसी मीडिया क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, कवियों की काव्य धारा के बीच रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, सभी ने खेली फूलों से होली, विधायक रवि शर्मा रहे मुख्यातिथि, संदीप सरावगी विशिष्ट अतिथि
झांसी मीडिया क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, कवियों की काव्य धारा के बीच रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, सभी ने खेली फूलों से होली, विधायक रवि शर्मा रहे मुख्यातिथि, संदीप सरावगी विशिष्ट अतिथि
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments