उत्तराखंड मे फूलदेई का पारंपरिक त्योहार हर साल चैत्र माह की संक्रांति को मनाया जाता है। बसंत ऋतु के आगमन पर यह लोकपर्व मुख्य रूप से बच्चों द्वारा मनाया जाता है। बच्चे "फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार" गीत गाते हुए वसंत ऋतु के स्वागत एवं प्रकृति के प्रति आभार और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपने से बड़े सम्मानित जनों को टीका लगा कर पुष्प भेट करते हैं इसी कामना के साथ उत्तराँचल यूनिवर्सिटी की लिटररी कमेटी के छात्र छात्राओ नें फूलदेई पर्व पर विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी , कुलपति प्रोफेसर धरम बुद्धि जी एवं स्टूडेंट्स वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. अभिषेक जोशी जी को तिलक लगा कर पुष्प भेट किया इसी के साथ साथ साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित एवं उपाध्यक्षा डॉ. पिंकी चुग को भी पुष्प भेट कर यूनिवर्सिटी की समृद्धि की कामना की ल बच्चों नें रजिस्ट्रार डॉ. अनुज राणा को भी टीका लगा कर पुष्प भेट किये एवं खुशहाली की कामना की l यूनिवर्सिटी की साहित्य सभा के छात्र राहुल रावत , आदर्श कुमार तिवारी , अपूर्वा पुंडी ,भूमिका रौथा, प्रकृति नेगी ,रजत चौहा , आशुतोष नौटियाल , हर्षित भटनागर , नम्रता खरे , प्रेमांजन तिवारी , फाल्गुनी देओपा नें फूलदेई पर्व पर पुष्प भेट कर बसंत ऋतु का स्वागत किया l
Total Pageviews
Monday, March 16, 2026
Home
Unlabelled
"उत्तराँचल यूनिवर्सिटी मे मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई
"उत्तराँचल यूनिवर्सिटी मे मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments