फसलों में आग की घटनाओं को लेकर विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’ ने उठाई मांग, ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड तैनाती की अपील - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Tuesday, March 17, 2026

फसलों में आग की घटनाओं को लेकर विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’ ने उठाई मांग, ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड तैनाती की अपील

झांसी। जनपद में गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की कटाई शुरू होने से पहले ही संभावित अग्निकांड की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’ ने जिलाधिकारी से महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती की आवश्यकता बताई है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि हर वर्ष भीषण गर्मी के दौरान खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई मामलों में पशुधन की भी हानि होती है, जिससे किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फायर स्टेशन का मुख्यालय झांसी महानगर में स्थित होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाती हैं। इस देरी के चलते आग विकराल रूप धारण कर लेती है और बड़े पैमाने पर फसलें जलकर नष्ट हो जाती हैं। इसी समस्या के समाधान हेतु विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि थाना बबीना और थाना रक्सा के मध्य एक, थाना बरुआसागर और थाना टहरौली के मध्य एक तथा थाना बड़ागांव और थाना चिरगांव के मध्य एक-एक फायर ब्रिगेड वाहन तत्काल प्रभाव से तैनात किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद की प्रत्येक तहसील एवं थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू करने की अपील की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।विधायक ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका को सुरक्षित किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज