झांसी। ओम शांति नगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा (रजि.) महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें कन्या पूजन एवं सामग्री वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज में बेटियों के सम्मान और उनके सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में मनीष अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल और शिखा अग्रवाल सहित सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा और गीता के पंपलेट भी वितरित किए गए, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार किया जा सके। इस अवसर पर मृदुला अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पूनम गर्ग, प्रतिभा अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, सिद्धि अग्रवाल और नंदिनी अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें सशक्त बनाना रहा। अंत में सोनम अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।
Total Pageviews
Wednesday, March 25, 2026
Home
झाँसी
नवरात्रि पर 101 कन्याओं का पूजन, अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने दिया बेटियों के सम्मान का संदेश
नवरात्रि पर 101 कन्याओं का पूजन, अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने दिया बेटियों के सम्मान का संदेश
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments