झांसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के तहत माह मार्च 2026 की जारी मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी पुलिस रेंज ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में लगातार 12वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन एवं निगरानी का परिणाम मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों—झांसी, जालौन और ललितपुर—ने भी अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि जनपद जालौन ने लगातार चौथी बार और जनपद झांसी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद ललितपुर ने भी शीर्ष स्थान हासिल कर रेंज की उपलब्धि को और मजबूत किया। आईजी श्री आकाश कुलहरि ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रभारी आईजीआरएस/सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आईजी ने परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शासन की मंशा के अनुरूप विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन में पुलिस की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। झांसी रेंज का यह लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।
Total Pageviews
Wednesday, April 8, 2026
झांसी रेंज ने IGRS निस्तारण में रचा इतिहास, लगातार 12वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments