झांसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने जल्द समस्याओं के निदान की मांग की हैं। विधायक राजीव ने अपने पत्र में बताया कि कि 7 अप्रैल की रात्रि को जनपद झाँसी सहित उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई अतिवर्षा के कारण किसानों की फसलें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। क्षेत्र के अधिकांश किसान कृषि कार्य पर ही निर्भर रहकर अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में फसल नष्ट हो जाने से किसानों के समक्ष अचानक गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके अतिरिक्त अतिवर्षा के कारण क्षेत्र में अनेक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा पशुधन भी सुरक्षित नहीं रह पाया है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में आपसे अपेक्षा है कि जनपद में तहसील स्तर पर अविलम्ब कमेटी गठित कर किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का प्लाट-टू-प्लाट सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित कृषकों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं फसल बीमा स्वीकृत किया जाए। साथ ही, जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं एवं जिनका पशुधन प्रभावित हुआ है, उन्हें भी नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। अतः आपसे जनहित में निवेदन है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सहित मुझे भी अवगत कराने का कष्ट करें।
Total Pageviews
Wednesday, April 8, 2026
Home
झाँसी
किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक राजीव ने लिखा डीएम को पत्र, समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग
किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक राजीव ने लिखा डीएम को पत्र, समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments