झाँसी। झाँसी में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर विधायक रवि शर्मा के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस डिपो के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। प्रस्तावित बस डिपो को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहाँ यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट, आधुनिक प्रतीक्षालय, आरओ पेयजल, विभिन्न दुकानों और फूड कोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना के लागू होने से न केवल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। साथ ही, जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Total Pageviews
Wednesday, April 8, 2026
Home
झाँसी
पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस डिपो, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस डिपो, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments