झाँसी। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर झाँसी मंडल में प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में आयुक्त झाँसी मंडल विमल कुमार दुबे एवं पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने रविवार को झाँसी जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों, कंट्रोल रूम तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
Total Pageviews
Monday, June 8, 2026
Home
झाँसी
झाँसी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश
झाँसी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments