झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र के नेहरूनगर गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से झांसी की ओर आ रहे बियर और सब्जियों से लदे दो ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मोंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। ट्रकों के पलटने से नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बियर से हुए नुकसान का आकलन किया। वहीं, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Total Pageviews
Wednesday, April 15, 2026
झांसी हाईवे पर बड़ा हादसा: ओवरटेक में पलटे बियर और सब्जी से लदे दो ट्रक, चालक घायल
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments