झांसी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चित्रकूट धाम में आयोजित की गई इस बैठक में समाज हित में अग्रवाल समाज को एकजुट करने के प्रस्ताव पास किए गए । बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनः गठन 2026-27 - 2028-29 के लिए किया गया. नव कार्यकारिणी का गठन सभी की सर्वसहमति से लिया गया. जिसमे निम्नलिखित पदाधिकारीगण निर्विरोध चुने गए.इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीष अग्रवाल मुरैना म प्र, राष्ट्रीय महासचिव हरीओम गर्ग दिल्ली , ,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल उत्तर प्रदेश, महामंत्री रमेश कुमार जैन कोलकाता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश बंसल जयपुर, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल किरबाडा कोटा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल अकोला, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश जैन टिटलागड , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर गोरी सतना को नियुक्ति किया गया बहुत जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा तथा प्रदेश और ज़िले की कार्यकारिणी यथावत काम करती रहेगी फिलहाल उनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों को जगतगुरू राम भद्राचार्य जी के उत्तराधिकारी परम पूजनीय श्री रामचंद्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के नेतृत्व में अग्रवाल समाज एकजुट होगा चित्रकूट धाम ऐसा पावन तीर्थ है यहां से जो भी शुरूआत होती है शुभ होती है इस बैठक में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कोलकाता, नेपाल, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, गुड़गांव, हरियाणा, पंजाब, कोटा, महोबा, सतना, मुरैना, मधुसूदनगढ़, ग्वालियर, सतना, चित्रकूट, होशंगाबाद, भोपाल, जबलपुर, सहित विभिन्न जिले नगर, परगना के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे इस अवसर पर झांसी की महिलाओं ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तथा भगवान रामचंद्र जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया और बधाइयों का सिलसिला छाया रहा इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल जी का जन्म दिन भी धूमधाम के साथ मनाया गया अनेक राज्यों के लोग उपस्थित थे इस बैठक का अंत में राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम गर्ग द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया
Total Pageviews
Friday, April 10, 2026
Home
झाँसी
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चित्रकूट में संपन्न : मृदुला अग्रवाल निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चित्रकूट में संपन्न : मृदुला अग्रवाल निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गई
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments