आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘लाईफ केयर हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारम्भ, विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाओं की घोषणा - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Monday, February 23, 2026

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘लाईफ केयर हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारम्भ, विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाओं की घोषणा

झांसी। शहर के नन्दनपुरा स्थित बैंकर्स कॉलोनी, शिवपुरी रोड पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त ‘लाईफ केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारम्भ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि झांसी जैसे तेजी से विकसित होते शहर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है। ‘लाईफ केयर हॉस्पिटल’ का शुभारम्भ क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें बेहतर उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मरीजों को संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ उपचार प्रदान करना ही सच्ची सेवा है।

एक ही छत के नीचे बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

अस्पताल के संचालक इसरार वेग ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन को किफायती दरों पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां महिलाओं, बच्चों एवं सामान्य रोगों के उपचार की व्यापक व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में प्रमुख सेवाओं में

नार्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, बच्चेदानी में गांठ, मासिक धर्म की अनियमितता एवं अन्य स्त्री रोगों का उपचार व ऑपरेशन,पीलिया, पेट एवं चेस्ट की टी.बी. का इलाज, गुर्दे एवं पित्त की पथरी का ऑपरेशन, जनरल सर्जरी एवं दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) विधि द्वारा सर्जरी,हाईड्रोसील, हार्निया एवं बवासीर का ऑपरेशन, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों का इलाज व शल्य चिकित्सा, नाक, कान, गले (ईएनटी) के रोगों का उपचार, बच्चों के सभी प्रकार के रोगों की जांच व इलाज, चर्म रोगों की समुचित चिकित्सा, आपातकालीन सेवा व एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में डॉ. राधिका शर्मा (एमबीबीएस), डॉ. पूनम वर्मा (एमबीबीएस), डॉ. राजीव आनन्द (एमबीबीएस, डीसीएच) शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. देविना सेठ (दंत रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. प्रविण कुमार सहित अनुभवी चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से सेवाएं देगी।  शुभारम्भ समारोह में इंतेज़ार वेग, सुनील सेठ, हैदर वेग, अरुण गुप्ता, महवीर भार्गव, जय भार्गव, डॉ. जावेद सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। ‘लाईफ केयर हॉस्पिटल’ के शुरू होने से नन्दनपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय व धन की बचत के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा 


रिपोर्ट– संजीव गोस्वामी "संजू", झांसी

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज