झांसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विधानसभा कार्यालय पर एस.आई.आर. प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में भाजपा मंडल रक्सा, मंडल बरुआसागर, मंडल सदर कैंट एवं मंडल बबीना कैंट के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है। प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए पात्र नागरिकों तक पहुंच बनाना आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति जागरूक एवं सक्रिय मतदाताओं से ही सशक्त होती है। इसलिए यह हमारा दृढ़ संकल्प है कि जो भी नागरिक मतदाता बनने के योग्य है, वह किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से वंचित न रहे।विधायक पारीछा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं आगामी निर्वाचन तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Total Pageviews
Wednesday, February 25, 2026
Home
झाँसी
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विधानसभा कार्यालय पर की महत्वपूर्ण बैठक, एस.आई.आर. प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, फॉर्म-6 भरवाने पर जोर
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विधानसभा कार्यालय पर की महत्वपूर्ण बैठक, एस.आई.आर. प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, फॉर्म-6 भरवाने पर जोर
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com



No comments:
Post a Comment
Comments