धौर्रा स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ – जनता ने किया ऐतिहासिक स्वागत, सांसद अनुराग शर्मा के प्रयासों से यात्रियों की बड़ी सुविधा, धौर्रा स्टेशन को मिला ठहराव, सांसद अनुराग शर्मा के अथक प्रयासों से धौर्रा स्टेशन पर रुकी झेलम एक्सप्रेस - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, September 3, 2025

धौर्रा स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ – जनता ने किया ऐतिहासिक स्वागत, सांसद अनुराग शर्मा के प्रयासों से यात्रियों की बड़ी सुविधा, धौर्रा स्टेशन को मिला ठहराव, सांसद अनुराग शर्मा के अथक प्रयासों से धौर्रा स्टेशन पर रुकी झेलम एक्सप्रेस

ललितपुर। धौर्रा रेलवे स्टेशन के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। पुणे–जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस (11077/11078) का प्रथम ठहराव आज धौर्रा स्टेशन पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर धौर्रा वासियो एवं आसपास के ग्रामों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक एकत्र हुए और ट्रेन का भव्य स्वागत किया। स्टेशन परिसर में उत्साह का वातावरण स्पष्ट रूप से देखने को मिला। यह ठहराव झांसी–ललितपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा जी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से धौर्रा क्षेत्र की जनता इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी। जनता की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए सांसद अनुराग शर्मा जी ने कई बार भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र की आवश्यकताओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उनके अथक प्रयासों और जनता की भावनाओं को देखते हुए अंततः रेल मंत्रालय द्वारा धौर्रा स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गई।

3 सितंबर को निर्धारित इस प्रथम ठहराव के अवसर पर स्थानीय जनता ने सांसद अनुराग शर्मा जी के इस प्रयास की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अगुवाई उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंत जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि – “झांसी–ललितपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा जी ने जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री जी से लगातार संपर्क बनाए रखा। उनके अथक प्रयासों से आज धौर्रा स्टेशन को झेलम एक्सप्रेस का ठहराव प्राप्त हुआ है। यह निश्चित ही क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ा तोहफा है। इससे यात्रियों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।”

स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि यह ठहराव न केवल धौर्रा क्षेत्र बल्कि आसपास के कई गाँवों के लिए वरदान सिद्ध होगा। अब यात्रियों को लंबी दूरी तय करने के लिए बड़े स्टेशनों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

सांसद अनुराग शर्मा जी का मानना है कि जनता की मांगों को पूरा करना मेरा दायित्व है। धौर्रा स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस का ठहराव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं क्षेत्र की जनता के सहयोग और विश्वास के लिए आभारी हूँ। मैं आश्वस्त करता हूँ कि संसदीय क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के विस्तार हेतु मेरे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। वर्तमान में मैं विभिन्न अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए भी प्रयासरत हूँ और शीघ्र ही उनके भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।”

आज के इस आयोजन में सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने ट्रेन के आगमन पर पुष्प वर्षा, नारों और तालियों से ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल उत्सव जैसा रहा।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज