झांसी। दिनांक 30 अगस्त 2025 को नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। नवागंतुक पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निम्नलिखित प्राथमिकताएं बताई गई हैं-
➡️ जीरो टाॅलरेन्स नीति के अन्तर्गत कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना।
➡️ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना और अपराध से बचाना।
➡️ ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सनसनीखेज जघन्य अपराधों के अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करवाना।
➡️ प्रत्येक नागरिक को विधिपूर्वक न्याय, अपराध एवं अपराधियों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही साथ भयमुक्त/अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना।
इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना, जनसंपर्क को बढ़ावा देना , सड़क की गुंडागर्दी खत्म करवाना तथा माफियाओं और विभिन्न गैंग को चिन्हित कर निष्क्रिय करवाना। पुलिस में आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना , और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए मानव संसाधन को बेहतर करना, पुलिस में प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर देना, बढ़ते अपराध जैसे साइबर क्राइम पर नकेल कसवाना, सरकार शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाना।







No comments:
Post a Comment
Comments