मैच संख्या 4 : ब्लैक पैंथर्स ने स्नाइपर इलेवन को 6 विकेट से हराया
मैच संख्या 4 में स्नाइपर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में ब्लैक पैंथर्स ने 14.1 ओवर में केवल चार विकेट खोकर 109 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
ब्लैक पैंथर्स की ओर से मोनिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में एक मेडन सहित केवल 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं आकाश झा ने नाबाद 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
इस मुकाबले में गेट फिट न्यूट्रिशन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोनिस को प्रदान किया गया। अरलाक फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार वीरेन तथा अरलाक पावर हिटर अवॉर्ड आकाश झा को दिया गया।
मैच संख्या 5 : राहुल यादव के शानदार प्रदर्शन से विंटेज वॉरियर की बड़ी जीत
मैच संख्या 5 में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विंटेज वॉरियर इलेवन ने मात्र 10.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।
विंटेज वॉरियर की जीत के नायक राहुल यादव रहे। उन्होंने केवल 37 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए।
राहुल यादव को गेट फिट न्यूट्रिशन मैन ऑफ द मैच चुना गया। अधिवक्ता अजहर को अरलाक फाइटर ऑफ द मैच तथा आकाश झा को अरलाक पावर हिटर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
मैच संख्या 6 : रोमांचक मुकाबले में ईओडी इलेवन ने रेलवे सुपर किंग्स को 5 रन से हराया
मैच संख्या 6 बेहद रोमांचक रहा। ईओडी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन बनाए। जवाब में रेलवे सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन ही बना सकी और ईओडी इलेवन ने मुकाबला 5 रन से जीत लिया।
ईओडी इलेवन की ओर से धर्मेंद्र कंजर ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली। रेलवे सुपर किंग्स की ओर से प्रदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा कर रही रेलवे सुपर किंग्स की टीम को ईओडी इलेवन के गेंदबाजों ने लगातार दबाव में रखा और अंतिम क्षणों तक चले मुकाबले में अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
इस मैच में धर्मेंद्र कंजर को गेट फिट न्यूट्रिशन मैन ऑफ द मैच, विजय मिश्रा को अरलाक फाइटर ऑफ द मैच तथा मुक्तेश शुक्ला को अरलाक पावर हिटर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
मैच संख्या 7 : आरसीसी इलेवन बनाम रेलवे इलेवन मुकाबले में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
दिन का अगला मुकाबला आरसीसी इलेवन और रेलवे इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले को अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने विशेष गरिमा प्रदान की।
मैच में जागरण क्रिकेट लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कनिष्क सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रेलवे मजिस्ट्रेट दिव्यकांत सिंह राठौर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, वर्क मैनेजर सुजय यादव, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता टीआरएस मधुर पांडेय, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता टीआरएस बृजेश भाटी तथा औरैया के खेल अधिकारी संजीव वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समाचार तैयार किए जाने तक रेलवे इलेवन ने 5 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे और मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था।
स्म्ट. विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रस्तुत ऑल स्टार कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। विभिन्न विभागों, संस्थानों और कॉरपोरेट क्षेत्रों की टीमों के बीच खेले जा रहे इन मुकाबलों ने झांसी के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह पैदा किया है। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना, आपसी सौहार्द, अनुशासन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को क्रिकेट के माध्यम से एक मंच पर लाना है।







No comments:
Post a Comment
Comments