IGRS में झांसी रेंज का लगातार छठी बार प्रदेश में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर टीम सम्मानित - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Thursday, July 2, 2026

IGRS में झांसी रेंज का लगातार छठी बार प्रदेश में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर टीम सम्मानित

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में झांसी पुलिस रेंज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी बार प्रदेश के सभी पुलिस परिक्षेत्रों में प्रथम स्थान हासिल किया है। माह जून 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के निर्देशन में IGRS पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का शासन की मंशानुरूप समय बद्ध एवं विधिक निस्तारण किया गया। इसी उत्कृष्ट कार्य के आधार पर झांसी रेंज ने उत्तर प्रदेश की परिक्षेत्रीय रैंकिंग में लगातार छठी बार पहला स्थान प्राप्त किया। रेंज के अंतर्गत आने वाले झांसी, जालौन और ललितपुर जनपदों ने भी माह जून 2026 की रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर आईजी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी IGRS/CCTNS उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आईजी आकाश कुलहरि ने रेंज के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन में पुलिस की निष्पक्ष, संवेदनशील और विश्वसनीय छवि बनी रहे तथा शिकायतों में लगातार कमी आए।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज