टहरौली ( झांसी )। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर टहरौली क्षेत्र में नशा मुक्त जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां कार्यकर्ताओं ने नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा समाज को बुराइयों से मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के पतन का प्रमुख कारण है। इससे दूर रहकर ही एक स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में संगठन मंत्री मनोहर सिंह पटेल ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन वर्षों से नशामुक्ति एवं जनजागरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। रैली में नारायण दास (जिला उपाध्यक्ष), रामेश्वर, राजेंद्र, जयहिंद, रजनी पांचाल, तेजराम आर्य, राजाराम, शिव प्रसाद, कोमल, रघुवीर कुशवाहा, मंगल, ललिता, श्रीराम, भरत, चन्द्रलाल, सियाराम, अनिल पटेल, ज्योति, पुष्पेन्द्र, तेजस्वी, हरिराम, प्रकाश पांचाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – कृष्णकांत साहू, टहरौली (झांसी )







No comments:
Post a Comment
Comments