झांसी। रक्सा स्थित मढ़ीला सरकार श्री हनुमान जी मंदिर में आयोजित पावन श्री राम कथा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को आज परम पूज्य जगद्गुरु अनंत श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज (पीठाधीश्वर, कामदगिरि चित्रकूट) के श्रीमुख से प्रभु श्री राम के दिव्य जीवन चरित्र का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा के दौरान महाराज श्री ने प्रभु श्री राम के जीवन, उनकी मर्यादा, आदर्शों और धर्म के प्रति अटूट निष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा श्रवण के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते रहे। वक्ताओं ने बताया कि ऐसी पावन कथा का श्रवण न केवल मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। इस दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं ने आत्मिक शांति का अनुभव किया और प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – संजीव गोस्वामी "संजू", झांसी







No comments:
Post a Comment
Comments