झांसी में भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 18 अप्रैल को शहरभर में गूंजेगा धार्मिक उत्साह - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Friday, April 17, 2026

झांसी में भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 18 अप्रैल को शहरभर में गूंजेगा धार्मिक उत्साह

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को एक विवाह घर में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष आलोक शांडिल्य ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 18 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा पंचकुइया तिराहा, कोतवाली, गांधीघर टपरा, मानिक चौक, बड़ा बाजार, रानी महल और सिंधी तिराहा होते हुए पुनः लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्कूल पर आकर समाप्त होगी। शोभायात्रा की खास बात यह होगी कि इसमें भगवान परशुराम के साथ-साथ बावन देव, सुदामा, चाणक्य, भगवान श्रीकृष्ण सहित कई ऐतिहासिक और धार्मिक महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जैसे मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस के आकर्षक स्वरूप शामिल किए जाएंगे। कार्यक्रम में 101 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया जाएगा, जिससे वातावरण पूर्णतः धार्मिक और आध्यात्मिक बनेगा। इस शोभायात्रा में बुंदेलखंड क्षेत्र के धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य और समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार करीब दो हजार लोगों की सहभागिता रहने की संभावना है। शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, समाजसेवी दिलीप पांडेय, गोकुल दुबे, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, अखिलेश शर्मा (गुड्डू), अखिलेश तिवारी (कम्मू), केके दुबे, वीरेन्द्र पटैरिया, मैथली मुदगिल, दिलीप तिवारी, रविकांत मिश्रा, केशव पटैरिया, लखन पुरोहित, अनुज त्रिपाठी, राधाचरण दुबे, पीएन गोस्वामी, आरएन शर्मा, आरएन उपाध्याय, विनोद रिछारिया, ज्ञानेन्द्र अवस्थी, राहुल तिवारी, रजत गोस्वामी, अर्पित शर्मा एवं लड्डू महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज