झांसी। आज दिनांक 23/03/2026 को जनपद झांसी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में फेज-5 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया गया।
महिलाओं को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया, जिनमें—
▪️ 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
▪️ 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
▪️ 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन
▪️ 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
▪️ 102 स्वास्थ्य सेवा
▪️ 108 एम्बुलेंस सेवा
▪️ 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
▪️ 181 महिला हेल्पलाइन नंबर शामिल हैं।
साथ ही साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। थाना प्रेमनगर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में महिलाएं निःसंकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया, जिस पर किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। इसके अतिरिक्त, केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे— कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।
रिपोर्ट – संजीव गोस्वामी " संजू", झांसी







No comments:
Post a Comment
Comments