चिरगांव (झांसी)। चिरगांव क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एमएलसी रमा निरंजन, विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में चिरगांव क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह विकास पिछले कई दशकों की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से कहा कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक है, इसलिए उन्हें अपने कार्यों की समीक्षा कर भविष्य की योजनाएं बनानी चाहिए। विधायक ने कहा कि जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर जनविश्वास बनाए रखें, क्योंकि जनता का समर्थन ही एक नेता की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य धन नहीं, बल्कि मान-सम्मान और प्रतिष्ठा होना चाहिए। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि सरकार की मंशा गांवों के समग्र विकास की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग की नेपियर घास योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि चिरगांव ब्लॉक तीन विधानसभाओं से घिरा हुआ है, जिसके चलते यहां जिला पंचायत द्वारा सर्वाधिक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, वहां लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विकास खंड परिसर में बने नवीन ब्लॉक प्रमुख कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राम कुमार वर्मा, एडीओ अमिताभ कुमार, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. भानुप्रताप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Total Pageviews
Saturday, March 28, 2026
Home
झाँसी
9 वर्षों में चिरगांव में रिकॉर्ड विकास : विधायक राजीव सिंह पारीछा, क्षेत्र पंचायत बैठक में भविष्य की योजना पर जोर, अंतिम बैठक में जनप्रतिनिधियों को दिया विकास की समीक्षा और नई रणनीति बनाने का संदेश, नवीन कक्ष का किया लोकार्पण
9 वर्षों में चिरगांव में रिकॉर्ड विकास : विधायक राजीव सिंह पारीछा, क्षेत्र पंचायत बैठक में भविष्य की योजना पर जोर, अंतिम बैठक में जनप्रतिनिधियों को दिया विकास की समीक्षा और नई रणनीति बनाने का संदेश, नवीन कक्ष का किया लोकार्पण
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments