झांसी। मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह नवम्बर 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि द्वारा बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह दिसम्बर 2025 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह- दिसम्बर 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने लगातार नौवीं बार प्रथम रैंक प्राप्त की है साथ ही रेंज के जनपद जालौन एवं ललितपुर ने भी प्रथम रैंक प्राप्त की है जिसकी आईजी महोदय द्वारा सराहना कर उत्साह वर्धन किया गया । आई.जी. महोदय द्वारा प्रभारी आई.जी.आर.एस./ सीसीटीएनएस उ0नि0 राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु०आ० देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को भविष्य मे उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरुष्कार देकर पुरुष्कृत किया गया है । प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है जिससे आमजनमानस में पुलिस की उत्कृष्ट छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता की भावना बरकरार रही है।
Total Pageviews
Friday, January 9, 2026
Home
झाँसी
IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार नौवीं बार प्राप्त किया प्रथम स्थान, रेंज के जनपद प्रभारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण / समयबद्ध कराएं विधिक निस्तारण, झाँसी परिक्षेत्र के जनपद जालौन एवं ललितपुर को भी प्राप्त हुआ प्रथम स्थान
IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार नौवीं बार प्राप्त किया प्रथम स्थान, रेंज के जनपद प्रभारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण / समयबद्ध कराएं विधिक निस्तारण, झाँसी परिक्षेत्र के जनपद जालौन एवं ललितपुर को भी प्राप्त हुआ प्रथम स्थान
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com


No comments:
Post a Comment
Comments