बड़ी देर से खुली सपाइयों की नींद, अब आई जिलाध्यक्ष को पूर्व विधायक की याद, पार्टी की भूमिका पर उठ रहे कई सवाल, गरौठा के पूर्व विधायक के जेल जाने के बाद बदला सपा का रुख - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Friday, January 9, 2026

बड़ी देर से खुली सपाइयों की नींद, अब आई जिलाध्यक्ष को पूर्व विधायक की याद, पार्टी की भूमिका पर उठ रहे कई सवाल, गरौठा के पूर्व विधायक के जेल जाने के बाद बदला सपा का रुख

 

झांसी। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव बीते कई महीनों से कानूनी मामलों के चलते जेल के अंदर और बाहर का रास्ता देख रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और संगठन उनसे दूरी बनाते नज़र आए। न तो खुलकर समर्थन किया गया और न ही किसी स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ पार्टी की ओर से कोई ठोस बयान सामने आया। जब पूर्व विधायक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया, उस समय सपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी चर्चा का विषय बनी रही। पार्टी की गतिविधियां केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहीं, जबकि ज़मीनी स्तर पर कोई आंदोलन या सार्वजनिक विरोध देखने को नहीं मिला। हालांकि अब अचानक सपा जिलाध्यक्ष का जेल जाकर पूर्व विधायक दीपनारायण यादव से मुलाकात करना राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच यह चर्चा तेज़ हो गई है कि आखिर ऐसा क्या बदला, जिससे सपा जिलाध्यक्ष को अब पूर्व विधायक की सुध आई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात या तो पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुई है या फिर आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए संगठन पर बना दबाव इसका कारण हो सकता है। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समाजवादी पार्टी आने वाले समय में दीपनारायण यादव के साथ मजबूती से खड़ी दिखाई देगी या यह समर्थन केवल औपचारिकता तक ही सीमित रहेगा। क्या पार्टी प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ खुलकर सड़क पर उतरेगी या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से ही विरोध दर्ज कराकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मानेगी?फिलहाल सपा जिलाध्यक्ष की यह पहल चर्चा में है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी वास्तव में कितने समय तक पूर्व विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है या यह सहानुभूति कुछ दिनों में ही ठंडी पड़ जाएगी।


रिपोर्ट– संजीव गोस्वामी "संजू", झांसी

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज