झांसी। झांसी जनपद अब बन चुका हैं अवैध हॉस्पिटलो का एक अच्छा खासा हब जहां एक नहीं 2 नहीं बल्कि सैकड़ों की तादाद में अवैध हॉस्पिटलो का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग मौन बना सब कुछ चुप चाप देख रहा है आखिर ऐसा क्या कारण हे जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता हे। आपको बताते चले झांसी जनपद के मेडिकल कॉलेज के आस पास कई ऐसे हॉस्पिटल हे जो बिना मानक ओर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हे ओर कुछ तो ऐसे भी है जिनका रजिस्ट्रेशन रिन्यू भी नहीं हुआ ओर धड़ल्ले से संचालित हो रहा हे ओर खुले आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है, क्या अवैध हॉस्पिटल संचालन कर्ता के हौंसले इतने बुलंद हे कि उन्हें अब किसी का कोई खौफ नहीं है कई हॉस्पिटल तो ऐसे हे जिनमें केवल गलत काम ही होते हे। अगर सूत्रों की मानी जाए तो मेडिकल क्षेत्र के अलावा भी झांसी जनपद में हर जगह बंगाली क्लिनिक जो बिना मानक ओर बिना रजिस्ट्रेशन के हर जगह धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं और झांसी जनपद का स्वास्थ्य विभाग नर्सिंग होम तो छोड़िए इन बंगाली क्लिनिक पर भी कोई कार्यवाही नहीं करता आखिर ऐसा क्या कारण हे जिसके झांसी जनपद का स्वास्थ्य विभाग सब कुछ देखते हुए सब कुछ जानते हुए भी मौन है,अब देखना यह है कि कभी इन अवैध हॉस्पिटल ओर क्लीनिकों पर कोई कार्यवाही होगी या फिर ऐसे ही गरीब जनता की जान के साथ खिलवाड़ होता रहेगा।
Total Pageviews
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com


No comments:
Post a Comment
Comments