झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गौरव यादव के प्रथम झांसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे महानगर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर गौरव यादव ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। झांसी महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री गौरव यादव एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (बुंदेलखंड) प्रभात गोस्वामी के स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत यात्रा दिगारा कानपुर रोड से प्रारंभ होकर मेडिकल इंट्री चौराहा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बस स्टैंड, इलाइट चौराहा, खंडेराव गेट, बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा, रशबहार चौराहा, सीपरी बाजार, आवास विकास चौराहा होते हुए सनसिटी उन्नाव बालाजी रोड पर संपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात गोस्वामी, जिला अध्यक्ष ममता गोस्वामी, प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय नामदेव, जालौन प्रभारी रामनरेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अकरम खान, प्रदेश सचिव नजीम वेग, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष शोएब खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमर सोनी, संजय वर्मा, प्रखर सहगल, अभिमन्यु यादव, वरुण अरोड़ा, निखिल साहू, अंकुर यादव, सुशील, डॉ. वीरेंद्र यादव, प्रभात अरोड़ा, प्रियंका अग्रवाल, वैभव अरोड़ा, प्रशांत अरोड़ा, आशुतोष सिंह, युवराज शर्मा, कृष्णा, राज, गोलू अग्रवाल, जय भार्गव, अनुराग पांडे, दिलीप सेन सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि गौरव यादव के नेतृत्व में पार्टी बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और सशक्त होगी।
Total Pageviews
Monday, January 5, 2026
लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गौरव यादव का झांसी में हुआ भव्य स्वागत
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments