समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महाराजा खेत सिंह खंगार जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Saturday, December 27, 2025

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महाराजा खेत सिंह खंगार जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

झांसी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महान योद्धा एवं जननायक महाराजा खेत सिंह खंगार जी की जयंती समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा के संस्थापक आनंद कुमार शास्त्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने की।विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी  हरि प्रकाश सिंह, महिला नेत्री श्रीमती नीता सिंह परिहार, अखिलेश सिंह परिहार, सुमित परिहार, कालू परिहार, धीरज परिहार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा खेत सिंह खंगार जी के शौर्य, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। समाजवादी पार्टी उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जेल चौराहे पहुंचे, जहां महाराजा खेत सिंह खंगार जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान “महाराजा खेत सिंह खंगार अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। समारोह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज