सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सहभागिता से कार्यक्रम हुआ ऐतिहासिक, सांसद खेल महोत्सव 2025 का विशेष भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल सभागार, झांसी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Thursday, December 25, 2025

सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सहभागिता से कार्यक्रम हुआ ऐतिहासिक, सांसद खेल महोत्सव 2025 का विशेष भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पं. दीनदयाल सभागार, झांसी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

झांसी। सांसद खेल महोत्सव के इस विशेष समापन अवसर पर पूरे देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल रूप से मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों से द्विपक्षीय संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए।प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवा निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ बन रहा है। यह युवा खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।” झांसी में आयोजित भव्य समापन समारोह में झांसी–ललितपुर के माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद अनुराग शर्मा जी ने विजेता खिलाड़ियों को ऐतिहासिक विजय की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह आयोजन सांसद खेल स्पर्धा  के नाम से जाना जाता था, जिसे अब सांसद खेल महोत्सव के रूप में विस्तारित किया गया है और ऐसे आयोजन आगामी वर्षों में भी निरंतर जारी रहेंगे। अपने उद्बोधन में सांसद अनुराग शर्मा जी ने सांसद खेल स्पर्धा से उभरकर आगे बढ़े कई खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा—आज का यह क्षण केवल एक आयोजन के समापन का नहीं, बल्कि एक संकल्प की सफलता, एक सपने की उड़ान और एक खेल आंदोलन की ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में झांसी संसदीय क्षेत्र, ललितपुर, जालौन एवं पूरे बुंदेलखंड से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे। इस भव्य समापन समारोह में महापौर नगर निगम श्री बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रदीप पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती किरण राजू, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री सुवोध खांडेर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री मुकेश मिश्रा, श्री हेमंत परिहार (पूर्व जिलाध्यक्ष), श्री अमित साहू (जिला महामंत्री), श्री उदय लुहारी (जिला उपाध्यक्ष), श्री सतीश सरावगी, श्रीमती कंचन जायसवाल, श्री अतुल अग्रवाल, श्री अमित सिंह जादौन, श्री मनमोहन गेडा, पार्षद श्री लखन लाल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी श्री प्रियांशु, श्री गोकुल दुबे, श्री कृष्णेश वाजपेयी, श्री उमाशंकर राजपूत, श्रीमती ललिता पांचाल, श्री हनुमंत सिंह नरवरिया, श्री निर्मल कुशवाहा, श्री अभिषेक जैन, श्री बाल गोविंद श्रीवास्तव, श्री प्रशांत सिंह जादौन, श्री सुरेश कुमार पटेल, श्री हृदेश सिंह, श्री रिंकू परिहार, श्री अनुराग कुड़ालिया, श्री संतोष गुप्ता, श्री विकास कुशवाहा एवं श्री दीपक व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।  सांसद अनुराग शर्मा जी ने इस विशेष आयोजन की आयोजन समिति, सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी श्री देवेश तिवारी जी, सह-प्रभारी श्री राकेश भदोरिया जी, तथा खेल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय, झांसी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों एवं टीमों को नकद पुरस्कार, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज