झांसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा ने उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, समर्थकों, व्यापारियों, पत्रकार बंधुओ एवं मित्रों से मिले अपार स्नेह और प्यार के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे आप सभी से मिले प्यार व स्नेह के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। गुरुवार देर रात्रि से विधायक राजीव पारीक्षा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का हुजूम एकत्र होना शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को देर रात्रि तक जारी रहा। विधायक को चाहने वालों ने उनका शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं फूलों की मालाओं से स्वागत किया। खूब आतिशबाजी चलाई गई। ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं का हुजूम लगातार डांस करता रहा। बाहर लक्ष्मी गेट स्थित ओम शांति नगर में विधायक निवास पर दिन भर दिवाली जैसा जश्न मनता रहा। विधायक राजीव ने शुक्रवार सुबह सर्वप्रथम मां काली विद्यापीठ जाकर मां के दर्शन किये। तत्पश्चात ओरछा स्थित प्रभु राजाराम एवं दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ में मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधायक अपने निवास पर दिनभर लोगों से मिलते रहे। इस अवसर पर राजकांतेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख चिरगांव, बृजेंद्र राजपूत प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बड़ागांव, अमर सिंह कुशवाहा प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका बरुआसागर, डॉक्टर शिखा साहू मंडल अध्यक्ष बबीना कैंट, ओम बिहारी भार्गव, राहुल मोहित कांकने जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ, धर्मेंद्र अहिरवार मंडल अध्यक्ष बड़ागांव, मंडल महामंत्री बड़ागांव हरिकृष्ण कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा छपरा, निहाल कुशवाहा ,जगदीश कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप विश्वकर्मा सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, धीरज अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सदर, पुष्पेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष दिनारा, मध्य प्रदेश से शैलेंद्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष बरुआसागर, विजय दुबे मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राजेश त्रिपाठी पूर्व उपसभापति, आकाश पाल जिला कोषाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, परशुराम कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष, पदम प्रताप सिंह चिरगांव, वीरेंद्र यादव मियापुर, रविंद्र सिंह दांगी प्रधान जरियारी, बिरजू कुशवाह मंडल अध्यक्ष चिरगांव, रवि राजपूत मंडल अध्यक्ष रक्षा, राजेश पाल मंडल अध्यक्ष बबीना ग्रामीण, रुपेश नायक मंडल अध्यक्ष बरुआसागर, रिंकू दांगी प्रधान संघ अध्यक्ष चिरगांव, अरविंद राजपूत, महीपत यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, आशीष यादव प्रधान मोदी, दिलीप बरिया, संजीव अग्रवाल लाल, केशव राजपूत प्रधान बैरल, अंकित राजपूत प्रधान करवा, राहुल राजपूत प्रधान डबरा, राजीव डांगी पहाड़ी, रामलाल महाराज सिणधरी, कुलदीप महाराज सिणधरी, रमाकांत दांगी, अजय डांगी जड़ी, सोनू कुशवाहा प्रधान मोड, जयसिंह प्रधान भीतरी, रोशन पाल प्रधान गोलर, चेनू डांगी प्रधान ध्वनि, प्रकाश कुशवाहा प्रधान सिणधरी, अतर डांगी प्रधान पहाड़ी, रघुराज राजपूत चिरगांव, एडवोकेट ध्रुव सिंह राजपूत, राम राजपूत कारगावा, प्रबल प्रताप सिंह राजपूत प्रधान खजुराहो खुर्द, अजय राजपूत विधायक प्रतिनिधि, राजीव लोधी हीरापुर, नरेंद्र सिंह प्रधान, नरेंद्र राज नरवरिया प्रधान बेदरा, मोनू सिंह प्रधान सफा, देवी दयाल प्रधान दुर्गापुर, जगत राजपूत जिला महामंत्री, बालवीर प्रधान मानपुर, संतोष पचौरी, संदीप डायरेक्टर, हरिकिशन प्रधान चमरौआ, नरेश प्रधान डांगरिया, पलविंदर नंद जी, संजय राय, अरविंद राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष, रवि राजपूत मंडल अध्यक्ष रक्षा, सुनील राजपूत समिति अध्यक्ष, तथा शगुन सिंह राजपूत समिति अध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Total Pageviews
Friday, October 10, 2025
Home
झाँसी
आपसे मिले प्यार व स्नेह के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा : राजीव सिंह पारीक्षा, ओम शांति नगर में दिन भर रहा दीवाली जैसा माहौल
आपसे मिले प्यार व स्नेह के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा : राजीव सिंह पारीक्षा, ओम शांति नगर में दिन भर रहा दीवाली जैसा माहौल
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments