झांसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री आजम खान की जेल से रिहाई के बाद अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई पर अल्पसंख्यक सभा सपाइयों ने गुरुवार को जमकर जश्न मनाया। नेताओं व कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उत्साही सपाइयों ने वहां से गुजर रहे राहगीरों को भी मिठाई खिलाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सलीम खानजादा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में 23 महीनों के बाद नई ऊर्जा दौड़ गई है, हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. हमे इंसाफ मिला है और आगे भी इंसाफ मिलेगा, बेदाग छवि के साथ आजम खान की कामयाबी उनके कदम चूमेगी निश्चित ही 2027 में सपा सरकार बनायेगी। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, आसिफ नियाज़ी, संजय पाल, अबरार अली, मोहर सिंह राठौर, आरिफ खान, तारिक खान, बोबी मंजर, हाजी मुन्ना सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Total Pageviews
Thursday, September 25, 2025
आजम खान की रिहाई पर अल्पसंख्यक सभा सपाइयों ने मनाया जश्न
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments