झाँसी अभियंता संघ व उत्तर प्रदेश अभियंता संघ ने अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Monday, September 15, 2025

झाँसी अभियंता संघ व उत्तर प्रदेश अभियंता संघ ने अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया

झाँसी। झाँसी में आज अभियन्ता दिवस  बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिन भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने भारत के विकास, सिंचाई परियोजनाओं और आधुनिक इंजीनियरिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन झाँसी अभियंता संघ तथा उत्तर प्रदेश अभियंता संघ के संयुक्त तत्वावधान में  दीनदयाल सभागार, झांसी में किया गया। इस अवसर पर  विभिन्न विभागों से करीब 250 अभियंता सपरिवार  एक ही छत के नीचे उपस्थित रहे, जिससे समारोह का स्वरूप और भव्य हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर डी.के. दीक्षित, सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक, भेल रहे।  झांसी अभियंता संघ इस कार्यक्रम को पिछले 40 वर्षों से लगातार करती आ रही है और हर वर्ष एक बिभाग इसका आयोजन करता है। इस वर्ष यह आयोजन PWD बिभाग ने किया। PWD के मुख्य  अभियंता राजनाथ गुप्ता ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभियंता समाज और राष्ट्र निर्माण की रीढ़ होते हैं तथा गुणवत्ता और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता देकर देश को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में सभी संरक्षक भेल के कार्य पालक निदेशक रिज़वान सिद्दीकी , कमांडर वर्क्स इंजीनियर अनिल कुमार, बीआईईटी के निदेशक प्रो. इं जितेन्द्र शर्मा, प्राइवेट इंजीनियर्स के इं राजू पुरवार, इं ब्रजेश कुमार सिचाई बिभाग , इं नीरज खत्री उपाद्यक्ष SRGI ,  एसआरजीआई कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जितेन्द्र राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर सतीश कुमार गुप्ता ने झाँसी अभियंता संघ के वर्षभर के कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि पूरे देश में झांसी अभियंता संघ एक अनूठी संस्था है जिसमे झांसी के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी एवम प्राइवेट अभियंता एक साथ   मिल कर अभियंता दिवस का उत्सव मनाते हैं। ऐसी कोई अन्य संस्था कहीं नहीं है। इस अवसर पर इंजीनियर दीपंकर चौधरी, इंजीनियर संजीव कुमार, ई रजनीश गुप्ता,  ई राजीव नंदन लाल,  इंजीनियर संदीप शर्मा, इंजीनियर रजनीश कुमार, इंजीनियर विकास भट्ट, इंजीनियर रामकुमार गुप्ता, इंजीनियर विवेक सोनी और इंजीनियर अरुण कुमार, इं एन पी यादव, इं सृष्टि शर्मा, इं भविनदिरी, इं अवधेश कुमार, इं मधुर वर्मा, इं सौरभ सेठ, इं जगदीश अग्रवाल,  इं मुकेश गुप्ता  , इं अजय सिजिरिया,  सहित अनेक प्रतिष्ठित अभियंता उपस्थित रहे। सभी संरक्षकों का स्वागत श्रीमती नीता गुप्ता, श्वेता वर्मा, शिखा मोदी, उर्वशी सिंह ,  और नीलम सोनी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर कर किया। उसके उपरांत अगले वर्ष के कार्यक्रम के  आयोजक सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अम्बुज द्विवेदी को नामित किया गया।  जैसा कि झांसी अभियंता संघ की परंपरा है कि BIET के वर्ष 2024-25 के टॉपर इं मंजरी शर्मा को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस वर्ष  SRGI के भी टॉपर इं अंशिका गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस दोनो छात्राओं ने झांसी में अपने अपने विद्यालय में अभियांत्रिकी में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये। इसके पश्चात इंजीनियर संदीप शर्मा और इं सुशील गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अगले भाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 15 प्रस्तुति दी गई। ये प्रस्तुतियां विभिन्न विभागों के अभियंताओं के बच्चों और जीवन संगनी द्वारा दी गई। BIET और SRGI के छात्रों और छात्राओं ने भी मन मोहने वाली प्रस्तुति दी और सभागार में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राइवेट इंजीनियर की ओर से डॉ प्रीति गुप्ता और रजनी गुप्ता ने अपने नृत्य से पूरे कार्यक्रम का समा बांधा। झांसी अभियंता संघ की ओर से सभी प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन इं अवधेश कुमार सिंह और इं भविन्द्रि ने किया। तेजस नीखरा ने मुख्य अथिति की जीवनी और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अंत में इं दीपांकर चौधरी और इं सतीश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज