श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रस्तुत ऑल स्टार कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2, श्रीराम सेना ने रेलवे सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, पहले क्वार्टरफाइनल में सुपर ओवर के रोमांच में मावेरिक्स ने विंटेज वॉरियर को किया बाहर, पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) एवं कृभको के चेयरमैन श्री चंद्रपाल सिंह यादव जी रहे मुख्य अतिथि; देवरथ बने मैन ऑफ द मैच, सुपर ओवर में राहुल चौधरी के ऑलराउंड प्रदर्शन से मावेरिक्स सेमीफाइनल में - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Sunday, October 25, 2026

श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रस्तुत ऑल स्टार कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2, श्रीराम सेना ने रेलवे सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, पहले क्वार्टरफाइनल में सुपर ओवर के रोमांच में मावेरिक्स ने विंटेज वॉरियर को किया बाहर, पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) एवं कृभको के चेयरमैन श्री चंद्रपाल सिंह यादव जी रहे मुख्य अतिथि; देवरथ बने मैन ऑफ द मैच, सुपर ओवर में राहुल चौधरी के ऑलराउंड प्रदर्शन से मावेरिक्स सेमीफाइनल में

 

झांसी। श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रस्तुत ऑल स्टार कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। मैच संख्या 30 में श्रीराम सेना ने रेलवे सुपर किंग्स को 6 विकेट से पराजित किया, जबकि टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में मावेरिक्स ने विंटेज वॉरियर को सुपर ओवर में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैच संख्या 30 : श्रीराम सेना ने रेलवे सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

रेलवे सुपर किंग्स और श्रीराम सेना के बीच खेले गए मुकाबले में पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) तथा कृभको (KRIBHCO) के चेयरमैन श्री चंद्रपाल सिंह यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। मुकाबले में श्रीराम सेना ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रेलवे सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में श्रीराम सेना ने केवल 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। रेलवे सुपर किंग्स की ओर से कप्तान विवेक राज मिश्रा ने 30 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। हर्ष ठाकुर ने 28 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि कुणाल गोस्वामी और विजय मिश्रा ने 24-24 रन का योगदान दिया। श्रीराम सेना की ओर से केतन कुशवाहा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए देवरथ ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की मैच विजयी पारी खेली। नबल कंजर ने 31 रन बनाए, जबकि संगीत ने केवल 14 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 34 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मुकाबला श्रीराम सेना के पक्ष में कर दिया। रेलवे सुपर किंग्स की ओर से राजेंद्र बंजारा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 2 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और अपनी टीम की ओर से संघर्ष जारी रखा। देवरथ को शानदार 58 रन की पारी के लिए गेट फिट न्यूट्रिशन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। संगीत को 3 छक्कों सहित 14 गेंदों में नाबाद 34 रन की तूफानी पारी के लिए अरलाक पावर हिटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रेलवे सुपर किंग्स के राजेंद्र बंजारा को 3 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए अरलाक फाइटर ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैच संख्या 31 : प्रथम क्वार्टरफाइनल में सुपर ओवर का रोमांच, मावेरिक्स ने विंटेज वॉरियर को किया बाहर

टूर्नामेंट का पहला क्वार्टरफाइनल मावेरिक्स और विंटेज वॉरियर के बीच खेला गया। यह मुकाबला सीजन-2 के अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक साबित हुआ। मावेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में विंटेज वॉरियर भी 19.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद परिणाम के लिए सुपर ओवर खेला गया, जिसमें मावेरिक्स ने बाजी मारते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया और विंटेज वॉरियर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।मावेरिक्स की ओर से देवयांश तिवारी ने 40 गेंदों में 35 रन बनाए। राहुल चौधरी ने मात्र 18 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 35 रन की तेज पारी खेली। विंटेज वॉरियर की ओर से हर्ष राय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंटेज वॉरियर के राहुल यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 23 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 53 रन बनाए। मयंक सिंह ने 26 रन तथा हर्ष राय ने 17 रन का योगदान दिया। लेकिन मावेरिक्स के राहुल चौधरी ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन ने मुकाबले का रुख बदल दिया और विंटेज वॉरियर 129 रन पर ऑल आउट हो गई। सुपर ओवर में विंटेज वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 2 विकेट पर 8 रन बनाए। जवाब में मावेरिक्स ने केवल 5 गेंदों में बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। राहुल चौधरी को नाबाद 35 रन, 4 विकेट तथा सुपर ओवर में महत्वपूर्ण नाबाद 7 रन के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गेट फिट न्यूट्रिशन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। विंटेज वॉरियर के राहुल यादव को 23 गेंदों में 6 छक्कों सहित 53 रन की विस्फोटक पारी के लिए अरलाक पावर हिटर अवॉर्ड प्रदान किया गया। राहुल यादव को ही अपनी जुझारू और शानदार बल्लेबाजी के लिए अरलाक फाइटर ऑफ द मैच पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

विंटेज वॉरियर का सफर सुपर ओवर में समाप्त

लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली विंटेज वॉरियर का टूर्नामेंट का सफर बेहद रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। निर्धारित मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर 129-129 रहने के बाद सुपर ओवर में मावेरिक्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मावेरिक्स ने दबाव भरे मुकाबले में शानदार संयम दिखाते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। राहुल चौधरी का बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन तथा सुपर ओवर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका टीम की जीत में निर्णायक साबित हुई। ऑल स्टार कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 के नॉकआउट चरण की शुरुआत ही सुपर ओवर के रोमांच के साथ होने से आगामी क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और अधिक बढ़ गया है।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज