रक्सा में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया गया चयन - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, December 17, 2025

रक्सा में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया गया चयन

झाँसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डलीय महिला मण्डल, झाँसी के तत्वावधान में पंचायत भवन, राजापुर रोड, रक्सा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री सद्‌गुरू नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुण्ड चित्रकूट से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से 415 मरीजों की आंखों की गहन जांच की गई। लगभग 150 मरीजों को चश्मे  वितरित, व 45 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया. शिविर के दौरान आंखों की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु मरीजों का चयन किया गया। चयनित मरीजों का ऑपरेशन चित्रकूट स्थित चिकित्सालय में किया । ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा मरीजों को ऑपरेशन के उपरांत चश्मा, दवाइयां, भोजन एवं आवागमन की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी । पंचायत भवन रक्सा से चित्रकूट चिकित्सालय तक मरीजों के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है. शिविर में मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के आधार पर पंजीकरण किया गया। महिला मण्डल की सदस्यों द्वारा मरीजों को पंक्तिबद्ध कर व्यवस्थित रूप से जांच कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए मरीजों ने लाभ उठाया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने किया शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप सेठ, महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि अशोक जैन, मण्डलीय चेयरमैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उषा सचान ने की. अतिथियों ने महिला मण्डल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।कार्यक्रम में नरेश गुप्ता ‘राजू रक्सा’ जिला चेयरमैन, उमेश गुप्ता ‘गल्ला मंडी’ जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता,  जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी (जीतू) प्रदेश अध्यक्ष उद्योग युवा व्यापार मण्डल, श्रीमती मोनिका सचान डिप्टी जेलर झाँसी, राजेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम प्रधान, संतोष कुमार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष रक्सा व्यापार मण्डल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में मण्डलीय महिला मण्डल की अध्यक्ष डॉ. ऊषा सचान, चेयरमैन श्रीमती अनु दलमोत्रा, महामंत्री डॉ. स्वप्निल मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उमा पराशर, संगठन मंत्री श्रीमती रजनी गेड़ा, कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू सैनी, उपाध्यक्षगण एवं सभी मण्डलीय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा श्री सद्‌गुरू नेत्र चिकित्सालय की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्रवासियों ने इस निःशुल्क नेत्र शिविर को जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। आभार मण्डलीय महामंत्री डॉ. स्वप्निल मोदी ने व्यक्त किया. इस दौरान श्रीमती रजनी साहू, डॉ. शिल्पी कटियार, श्रीमती रोचन त्रिपाठी, श्रीमती मनीषा नखरिया, श्रीमती अभिलाषा निरंचन, श्रीमती लता वर्मा, श्रीमती सीमा जयहिन्द, श्रीमती गजल वर्मा, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती जूली मोदी,श्रीमती किरन लाल, श्रीमती लता वर्मा,श्रीमती रीना अग्रवाल, श्रीमती सीमा जयहिन्द श्रीमती गजल वर्मा श्रीमती सरोज गुप्ता श्रीमती जूली मोदी,मीनू सोनी, मनीषा नरवरिया, सीमा शिवहरे, कविता शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट– संजीव गोस्वामी "संजू", झांसी 

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज