झाँसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वधान में मंडल अध्यक्ष एस के सिंह भदौरिया के निर्देशन में संगठन के सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकारों के हितों का सात सूत्रीय मागौ का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम विधायक जी को दिया ज्ञापन जिसमे मंडल अध्यक्ष की ओर से जितेंद्र सिंह गौर के प्रतिनिधित्व में सदस्यों के साथ मिलकर सदर विधायक झांसी रवि शर्मा एवं राजीव पारीक्षा विधायक बबीना विधानसभा झांसी को ज्ञापन दिया गया जिसमें हरिओम कुशवाहा संजीव गोस्वामी "संजू" हरीश वीर यू विष्णु प्रजापति उपस्थित रहे अखिलेश तिवारी एवं चतुवेर्दी जी वह वैभव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन उ.प्र. पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रिण्ट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन हैं। संगठन का पंजीकरण संख्या-1152/86 हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ०प्र० की शाखा उ०प्र० के 18 मण्डलों 75 जनपदों व 551 तहसीलो में गठित होकर सुचारू रूप से कार्य कर रहे है । अत्यन्त कठिन परिस्थियों में कार्य कर रहे इन पत्रकारों को सरकार व संस्थान की तरफ से कोई सुविधा नही मिल पा रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकार अनेक कठिनाईयों से जूझ रहे हैं। अस्तु इनके जीवन स्तर को सुधारने के लिये आपसे निम्नलिखित निवेदन हैं :-
1. तहसील स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिये निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा जारी पत्र सं0-1484/सू० एवं ज०स०वि० (प्रेस) 36/2004 दिनॉक 19.06.2008 को संशोधित करते हुये सभी दैनिक समाचार पत्रों के सम्बादाताओ के मान्यता प्रदान करने हेतु आदेश निर्गत किया जायें।
2. पत्रकारहितो की रक्षा के लिये जिला स्तरीय स्थाई समिति की नियमित बैठक करायी जायें और मण्डल मुख्यालय पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में और तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थाई समिति का गठन किया जायें और उसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मलित किया जायें।
3. ग्रामीण पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधा से आच्छादित करने के लिये उन्हे आयुषमान कार्ड की सुविधा प्रदान की जाये और उ0प्र0 परिवहन की बसो में निशुल्क सुविधा प्रदान की जायें।
4. प्रदेश स्तर पर गठित मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ०प्र० के 02 प्रतिनिधियो को सदस्य के रूप में सम्मलित किया जाये।
5. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय हेतु दारून शफा में नि:शुक्ल भवन उपलब्ध कराया जायें।
6. ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं का अध्ययन व समाधान करने हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जायें ।
7. पत्रकारिता के दायित्वो का निर्वान्ह करने समय परिस्थितियोंवश होने वाले विवाद के प्रकरण में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जॉच कराने का आदेश निर्गत किया जायें ।
उक्त विन्दुओ पर सम्यक विचारोपरान्त आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देश देने की कृपा करे हम सब आपके आभारी होगें।







No comments:
Post a Comment
Comments