झांसी। करारी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव के 48वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष की मौजूदगी न होने को लेकर कार्यकताओं और स्थानीय नेताओं के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने केक काटकर सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना की।ओर वही दूसरी ओर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम में शामिल न होना भी चर्चाओं का विषय बना रहा। इसे लेकर कुछ लोग पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह से जोड़कर देख रहे है। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष उस समय जनपद से बाहर थे, जिस कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। सूत्रों का यह भी कहना है कि अनुपस्थिति का पार्टी की अंदरूनी राजनीति से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद कार्यक्रम में अपेक्षित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी न होने से कई सवाल खड़े हो रहे है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे आयोजनों में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यकताओं में उत्साह का संचार करती है, जबकि उनकी अनुपस्थिति भ्रम की स्थिति पैदा कर सकती है। फिलहाल समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल जिले की राजनीति का विषय बने हुए है।
Total Pageviews
Friday, January 16, 2026
Home
झाँसी
जिलाध्यक्ष नहीं आए कही नजर डिंपल यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में, कई सवाल उठे जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी को लेकर
जिलाध्यक्ष नहीं आए कही नजर डिंपल यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में, कई सवाल उठे जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी को लेकर
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com

No comments:
Post a Comment
Comments