खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के ग्यारहवें महोत्सव के समापन समारोह में बड़े समाजसेवी डॉ विजय पहारिया वरिष्ठ समाजसेवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड स्टार सौरभ शुक्ला जी रहे, फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ 16 दिसंबर को हुआ था जिसमें सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर जी एवं नाना पाटेकर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे, एक सप्ताह तक चलने वाले इस समारोह में सुष्मिता मुखर्जी, बरनाली राय, भारतीय प्रधान, भाग्यश्री, शुभांगी अत्री, इंदिरा तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, अक्षय खन्ना,पूनम ढिल्लो आदि कई फ़िल्मी सितारे शामिल हुए, और इंडोनेशिया,स्पेन, मैक्सिकन, आइसलैंड, ईरान, जिंबॉब्वे,यूक्रेन समेत लगभग 20 देशों से फिल्म स्टार शामिल हुए एवं सभी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए, सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला जी रहे, कार्यक्रम की संयोजिका वान्या एंटरटेनमेंट कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती चारु तलवार जी रही जो लगभग 3 महीने से समारोह की तैयारी कर रही थी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय पहारिया ने फिल्म अभिनेता सौरभ शुक्ला एवं उनकी धर्मपत्नी बरनाली रे शुक्ला को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, डॉ विजय पहारिया ने कहा कि इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव खजुराहो में होना पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, फिल्मी दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल होते हैं इससे क्षेत्र के विकास को सहायता मिलती है युवाओं को मोटिवेशन मिलता है, और बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को एक सशक्त मंच मिलता है उनको बॉलीवुड में जाने के लिए एक माध्यम मिलता है, डॉ. विजय पहारिया ने खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कार्यक्रम के आयोजक एवं बॉलीवुड स्टार राज राजेश्वर प्रताप सिंह जूदेव उर्फ राजा बुंदेला,कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती चारु तलवार, राविता खरे एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी..







No comments:
Post a Comment
Comments