झांसी। श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में आयोजित ऑल स्टार कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–1 का फाइनल मुकाबला जीआईसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, झांसी में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कनिष्क सिंह (एडीजे, गरौठा) उपस्थित रहे, जबकि डॉ0 हरि ओम पाठक (धर्मगुरु, झांसी) ने संरक्षक के रूप में आयोजन को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबर राणा (न्यायिक मजिस्ट्रेट), अब्बू हसन अंसारी (रीजनल मैनेजर, एसबीआई), अजय मिश्रा (सचिव, झांसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन), जय किशन प्रेमानी (अध्यक्ष, झोकन भाग व्यापार मंडल) आदि उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में विशाल राय (एमडी, बसेरा ग्रुप) एवं जितेंद्र तिवारी (जिला जन कल्याण महासमिति) उपस्थित रहे ओर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मैच का रोमांच ओर भी अधिक बढ़ गया जब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला झांसी पुलिस 11 और मैवरिक्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मैवरिक्स ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झांसी पुलिस 11 की टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए ओर टीम की ओर से मनीष कुशवाहा (25 रन) और जेएस टक्कर ने उपयोगी पारियां खेलीं।
वहीं जवाब में मैवरिक्स की टीम 18.2 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गए मैवरिक्स की ओर से देवयांश तिवारी ने 37 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। झांसी पुलिस 11 के लिए ममतेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि सौरभ मिश्रा ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस प्रकार झांसी पुलिस 11 ने 17 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।
इसी क्रम में जीते हुई टीम को पुरस्कार वितरण किए गए पुरस्कार पाने वाली टीम में बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज प्रभात यादव (झांसी टीचर वॉरियर्स), बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज: जितेंद्र, (बीएचईएल), बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज: विवेक तिवारी (बीएचईएल)
फाइनल की विजेता ट्रॉफी झांसी पुलिस 11 के कप्तान एसएसपी सर को मुख्य अतिथि कनिष्क सिंह (एडीजे, गरौठा) द्वारा प्रदान की गई, जबकि रनर-अप ट्रॉफी मैवरिक्स के कप्तान आयुष काठेल को अजय मिश्रा (जेडीसीए सचिव) ने भेंट की। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीमती विद्यावती एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव मानस मिश्रा को विशेष धन्यवाद दिया गया। वहीं आयोजन समिति के प्रमुख उत्कर्ष अग्रवाल, संजय कुशवाहा, राहुल कुशवाहा एवं शिवम सोनी ने सभी प्रतिभागी टीमों, गणमान्य अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन झांसी में खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करते हैं।







No comments:
Post a Comment
Comments