झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी जिला पूरब द्वारा श्री १००९ भगवान महावीर कल्याणक महोत्सव पर मेडिकल कॉलेज में राहगीरों मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को शरबत वितरण किया गया।
प्रदेश मंत्री शिवा राजे बुंदेला ने कहा महावीर स्वामी जी का जीवन और उनके द्वारा किया गया त्याग समूचे मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है आज प्रत्येक मानव जाति को जैन सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है इसी से विश्व कल्याण का रास्ता प्रशस्त होगा।
प्रदेश सह मंत्री हर्ष जैन ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का एकमात्र छात्र संगठन है जो विद्यार्थियों को शिक्षा जगत के साथ साथ समाज और राष्ट्र के उत्थान में उनकी भूमिका सुनिश्चित करके उनको भविष्य में नेतृत्वकर्ता के रूप में समाज का आइना बनाता है आज विद्यार्थी परिषद ने भगवान महावीर जन्मोत्सव पर शरबत वितरण करके सेवा भाव और मानवता का संदेश देकर महावीर भगवान के उपदेशों को बताया।।
शरबत वितरण कार्यक्रम में खेलों भारत महानगर प्रमुख डॉ गिरजा सिंह,प्रांत सह मेडिविजन संयोजक उमाकांत परिहार,प्रांत फार्माविजन संयोजक तेजस प्रताप,समाज सेवी राज बिहारी,महानगर मीडिया संयोजक निशांत कुशवाहा,विश्विद्यालय इकाई एग्रिविजन संयोजक अमन तिवारी,नारायण पाण्डेय,अनुज पाल,शिवम त्रिवेदी,अमन समाधिया और कैलाश राजपूत जी उपस्थित रहे।







No comments:
Post a Comment
Comments