झाँसी | राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन की बैठक सीपरी बाजार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सोनू साहू ने महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सबा खान (दबंग पत्रकार) को घोषित किया, वही इस अवसर पर मौजूद समस्त पत्रकारों ने सबा खान को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस मौके पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सबा खान ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी निष्ठा, कर्तव्यपूर्ण व ईमानदारी से निभाएंगे और पत्रकारों के हितों की आवाज को शासन-प्रशासन तक बुलंद करेंगी ।
वही जिलाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि पत्रकार संगठन पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रही है. इस दौरान प्रतीक सेमसन, मुस्ताक अली,विष्णु प्रजापति, प्रदीप वर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव गोस्वामी, राजेंद्र कुमार, हरीश कुमार वीरू, महेंद्र राज साहू, पुनीत श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे.







No comments:
Post a Comment
Comments