बंगरा झांसी में करंट से मां और दो बेटों की मौत—सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, March 12, 2025

बंगरा झांसी में करंट से मां और दो बेटों की मौत—सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात


झांसी। बंगरा, झांसी में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों—मां और दो बेटों—की हृदयविदारक मौत के उपरांत आज पीड़ित परिवार से सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। हालांकि, सांसद अनुराग शर्मा वर्तमान में संसद के बजट सत्र के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं, किंतु उनके निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की।

इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने पीड़ित परिवार से दूरभाष पर बातचीत कर संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्राप्त हो। मैं और सरकार पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, और उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता में कोई विलंब नहीं होने दिया जाएगा।”

इस मुलाकात के दौरान  श्याम किशोर (हल्कू महाराज), भाजपा जिला महामंत्री अरुण सिंह,मनीष दीक्षित, उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार, विद्युत विभाग के अधिकारी रंजीत भोजवाल, शिवदयाल कुशवाहा, सोहन घोष, धर्मेश सोनी, कपिल गुप्ता, दीनू राजा लिटोरिया, सुदीप प्रधान, गोमती सेन, जितेंद्र घोष, देवेंद्र कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, सुधीर जैन, महेंद्र चंदेरिया, राजा राम कुशवाहा, लखन कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज