झाँसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के सफलता के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी हित में चलाई गई योजनाओं ओर कार्यों के साथ अपनी उपलब्धियां गिनाई। साथ ही झांसी में जल्द ही व्यापारी महाकुंभ का आयोजन करने की जानकारी दी। बुधवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि आप सबके सहयोग, स्नेह आशीर्वाद एवं मागदर्शन से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल को 25 वर्ष होने जा रहे है।इन 25 वर्षों की यात्रा में व्यापार मण्डल ने लगातार अनवरत रूप से व्यापारी हितों के साथ- साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सहभागिता की एक और जहां उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने व्यापारिक समस्याओं का शासन व सरकार पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इन 25 वर्षों से पांच बार सफल बाजार बंदी कर अपना विरोध प्रकट किया है, व्यापार मण्डल द्वारा विभिन्न विभागों के साथ 107. सेमिनार एवं गोष्टी कर व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराने के साथ व्यापारियों को जागरूक किया है, एवं शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए विभिन्न विषयों पर 45 ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी।उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों की मांग पर उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन प्रदेश व केन्द्र में किया है, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, व्यापारी पेंशन योजना जैसी योजनाओं का लागू किया है, जो उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की विशेष उपलब्धि रही है, जी.एस.टी. का लगातार संसोधन की मांग को देखते हुए अब तक केन्द्र सरकार द्वारा 1400 से अधिक संसोधन की जा चुके है, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों के संदर्भ में व्यापार मंडल द्वारा गरीब कन्याओं की शादी, छात्रवृत्ति, गर्मीयों में पेयजल की व्यवस्था प्याओ लगाना, सर्दियों में कम्बल वितरण, स्वास्थ्य शिविर बाजार में विभिन्न विभागों के कैंप आदि का प्रमुख रूप से आयोजन किया।वर्तमान में उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के 17 प्रकोष्ठ एवं विभिन्न जनपदों में 175 शाखाएं काम कर रही है, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल लगभग 45,000 सदस्य है, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कैट ने उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल को अपना सहयोगी संगठन की मान्यता भी दी है, एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी को कैट का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की गरिमा को बढ़ाया है। रजत जयंती वर्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल ने संगठन वर्ष के रूप में घोषित किया है. मार्च 2025 से मार्च 2026 तक व्यापार मण्डल वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा. जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्तर का व्यापारी महाकुंभ, व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा. विभिन्न विभागो के साथ व्यापारिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्टी एवं सेमिनार, व्यापारी जागरूक वाहन रैली, मशाल, जुलूस, विभिन्न बाजारों में व्यापारिक समस्या समाधान कैंप व्यापार को प्रमोट करने के लिए व्यापारिक ट्रेड फेयर प्रदर्शनी, व्यापारिक पत्रिका का प्रकाशन आदि का प्रमुख रूप से आयोजन करेगा।इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, अर्जुन सिंह, दिलीप अग्रवाल, अरूण गुप्ता, पंकज शुक्ला, अभिषेक सोनाकिया, संजय सराफ, अजय चट्ट, अंकुर बट्टा, मनीष रावत, विवेक वाजपेयी, संजय गुप्ता, धीरज राजपूत, मंयक परामर्थी, प्रिंस भुसारी, आदित्य ब्रहांचारी, मृत्यंजय तिवारी, सुनील नैनवानी, अनूप खरे, सौरभ हयारण, प्रदीप गुप्ता, रिंकू राय, प्रभूदयाल साहू आदि प्रमुख रूप से आदि उपस्थित रहे, अंत में कृष्णा राय, ने आभार व्यक्त किया।
Total Pageviews
Wednesday, March 12, 2025
Home
झाँसी
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रेस वार्ता कर गिनाई पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर चलाई गई योजनाएं के बारे बताया
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रेस वार्ता कर गिनाई पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर चलाई गई योजनाएं के बारे बताया
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments