बबीना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम योगी से मिले विधायक राजीव सिंह पारीछा - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Saturday, March 22, 2025

बबीना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम योगी से मिले विधायक राजीव सिंह पारीछा

झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़कों के सुधार की मांग की है। 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से भेंट कर विधायक ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री  को मांग पत्र सौंपकर सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण की आवश्यकता पर उनका ध्यान आकर्षित कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश देने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र की सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त किया जा सके। विधायक ने मुख्यमंत्री  के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता और विकासशील दृष्टिकोण के कारण उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढाँचे का तेजी से विकास हो रहा है।

विधायक  ने कहा, "योगी सरकार में जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे अपने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि शीघ्र ही उनकी सड़क संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा और हम एक सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ेंगे।"

यह मुलाकात प्रदेश में विकास की गति को और अधिक तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। विधायक  ने आगे कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर निरंतर सरकार और प्रशासन से संवाद बनाए रखेंगे, ताकि जनता को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज