डीआईजी झाँसी द्वारा झाँसी के थाना प्रेमनगर में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्यायें सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, थानें का आकस्मिक निरीक्षण कर आगामी त्यौहारों में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना स्तर की तैयारियों का लिया जायजा, थाना परिसर/कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के साथ सभी प्रविष्टियां निरन्तर अपडेट रखने के दिए निर्देश, छोटी से छोटी सूचना पर थाना प्रभारी स्वंय तत्काल मौके पर पहुंचकर करायें निस्तारण, सोशल मीडिया/क्षेत्रीय व्हाट्एप ग्रुपों पर रखें सतर्क दृष्टि, माहौल खराब करने वालो पर करें कठोर कार्यवाही, शासन एवं मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का अरक्षशः अनुपालन किया जाये - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Saturday, March 22, 2025

डीआईजी झाँसी द्वारा झाँसी के थाना प्रेमनगर में आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्यायें सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, थानें का आकस्मिक निरीक्षण कर आगामी त्यौहारों में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना स्तर की तैयारियों का लिया जायजा, थाना परिसर/कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के साथ सभी प्रविष्टियां निरन्तर अपडेट रखने के दिए निर्देश, छोटी से छोटी सूचना पर थाना प्रभारी स्वंय तत्काल मौके पर पहुंचकर करायें निस्तारण, सोशल मीडिया/क्षेत्रीय व्हाट्एप ग्रुपों पर रखें सतर्क दृष्टि, माहौल खराब करने वालो पर करें कठोर कार्यवाही, शासन एवं मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का अरक्षशः अनुपालन किया जाये

झाँसी।  आज दिनांक 22.03.2025 को  पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर में आयोजित समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया व उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गये। इसके उपरान्त थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, पत्रावलियां, रजिस्टरों आदि को चेक किया गया तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु थाना स्तर की तैयारियों का जायजा लिया गया व थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर अनैतिक कार्य/गतिविधि एवं छोटी से छोटी घटना की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ राजस्व, भूमि विवाद के मामले में थाना पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराकर विवादों का नियमानुसार त्वरित एवं वैधानिक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

➡️राजस्व से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न करें, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से राजस्व वादों को प्रतिदिन निपटाया जाए, अभियान चलाकर राजस्व वाद, वरासत, भूमि पैमाइश, बंटवारे इत्यादि के मामलों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

➡️डीआईजी झाँसी द्वारा समाधान दिवस में आयी हुई जनशिकायतों के निस्तारण हेतु थाना पुलिस को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

➡️  तदोपरान्त थाना प्रेमनगर के थाना परिसर व कार्यालय का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, मालखाना आदि को चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों/पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये।

➡️थाना समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, रजिस्टर न०-4, शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर, HS रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर एवं राजपत्रित अधिकारी निरीक्षण कर रजिस्टर की प्रविष्टियों को अध्यावधिक कराने व शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश  दिए गये।

➡️ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर निर्देशित किया गया कि वह ग्राम व मोहल्लों में हो रही गतिविधियों पर नजर रखते हुए किसी भी अनैतिक कार्य/गतिविधि एवं छोटी से छोटी घटना की जानकारी तत्काल थाना को दें ।

➡️ महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों आदि की समीक्षा कर महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में थाना प्रभारी को समय समय पर फीडबैक लेने के निर्देश दिये गये।

➡️आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर लें तथा किसी भी प्रकार की नई परम्परा न शुरू करने तथा आपसी सामन्जस्य एवं भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये गये ।

➡️ सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री को पोस्ट, शेयर न करने तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्तीजनक टिप्पणी न करने  हेतु लोगो को जागरूक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

➡️ डीआईजी महोदय द्वारा शासन की प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण  दिशा निर्देश दिए गए है साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन बनाये रखते हुए कर्तव्य पालन किये जाने के निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज