झाँसी । पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी द्वारा शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 2025 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17-02-2025 को रक्सा टोल प्लाजा पर NHAI द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक वार्डन प्रगति शर्मा के सहयोग से 51 कामगारों को हेलमेट वितरित किये गये तथा ट्रैफिक नियमों के पालन करने के साथ ही साथ खुद की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील भी की गयी।
इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी महोदय द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वाहन चलाते समय सीटबेल्ट/हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यह जरूरी है। अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। हमेशा यातायात नियमों का पालन करें तथा सावधानी एवं सजगता के साथ वाहन चलायें। जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने को अपनी आदत में शामिल करें।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती स्नेहा तिवारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री उमाकांत ओझा, NHAI से रक्सा टोल प्लाजा प्रबंधक पवन शर्मा, दीपशिखा शर्मा, प्रगति शर्मा व रक्सा थाने से उपनिरीक्षक नीतिश कुमार व अन्य कर्मचारीगण राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 2025 में मौजूद रहे ।







No comments:
Post a Comment
Comments