डीआईजी झाँसी द्वारा रेंज के जनपदों में सुदृढ़ कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों व महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत कर जनपद प्रभारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं का भौतिक/वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण कराने के दिए निर्देश, महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत यात्रियों के आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर समुचित पुलिस प्रबंध व कानून/यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दिए निर्देश - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, February 19, 2025

डीआईजी झाँसी द्वारा रेंज के जनपदों में सुदृढ़ कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों व महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत कर जनपद प्रभारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं का भौतिक/वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण कराने के दिए निर्देश, महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत यात्रियों के आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर समुचित पुलिस प्रबंध व कानून/यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दिए निर्देश

झाँसी।    आज दिनांक 19.02.2025 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा रेंज कार्यालय में परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों के साथ अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर महाकुम्भ-2025, आगामी त्योहारों  के दृष्टिगत रेंज के जनपदों में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी जिसमें विभिन्न संगीन अपराधों, सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों, महिलाओ एवं बालिकाओ सम्बन्धी अपराध, लंबित विवेचनाओ के निस्तारण, साइबर अपराध, माल मुकदमाती का निस्तारण, पुरस्कार घोषित, टॉप 10 अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही आदि की विस्तृत समीक्षा कर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पंजीकृत अपराधों व निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी उत्पीड़न व लम्बित एसआर केस, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गौ तस्करी, वाहन चोरी आदि के अभियोगों में अबतक की गयी कार्यवाही, पुरस्कार घोषित, टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी, रासूका, गैंगस्टर,14(1) गैगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, मा0 न्यायालय में दाखिला हेतु शेष आरोप पत्र/अन्तिम  रिपोर्ट, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनके भौतिक सत्यापन की समीक्षा, थानों पर 05 दिवस से अधिक लम्बित चरित्र सत्यापन, ITSSO पोर्टल पर लम्बित अभियोग, आईजीआरएस/शिकायत प्रकोष्ठ व सीएम डैसबोर्ड के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

➡️ लंबित विवेचनाऐं विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के अभियोगों की विवेचनाओं की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। 

➡️ अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री, अवैध मादक पदार्थ तस्करी गौबध तस्करी, आदि में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध पतारसी सुरागरसी कराते हुये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुण्डा, गैंगस्टर एक्ट,जिलाबदर कराते हुये हिस्ट्रीशीट खोलें। सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने और पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। 

➡️ अपराधियों का सत्यापन कराने, गैंगस्टर एक्ट की धारा 107 BNSS के तहत अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति का चिन्हीकरण कर जब्तीकरण की कार्यवाही करें । 

➡️ गम्भीर अपराध हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी आदि घटनाओं की समीक्षा करते हुये शेष सभी घटनाओं के शीघ्र अनावरण करने तथा संलिप्त अपराधियों को पुरस्कार घोषित कराते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 

➡️ जनपद प्रभारियों को अवैध खनन पूर्णतः प्रतिबन्धित करने हेतु जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने व संलिप्त व्यक्तियों की छानबीन कर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। 

➡️ Operation Conviction के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में जनपद प्रभारियों को चिन्हित अपराधों में त्वरित गति से पैरवी कराकर अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने का कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पैरवी में लगे अच्छा कार्य करने वाले पैरोकारों को पुरूस्कृत किया जाये तथा शिथिलता बरतने वाले पैरोकारों के कार्य की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

➡️ बेहतर जनसुनवाई व विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने तथा शासन व उच्चाधिकारियों के अलावा विभिन्न आयोग से मिलने वाली शिकायतों और जांचों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।

➡️ ITSSO PORTAL के अन्तर्गत लम्बित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करायें एवं लम्बित विवेचनाओं की जनपद प्रभारी द्वारा समय-समय पर स्वयं समीक्षा की जाये। IGRS के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों को समयबद्ध गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

➡️ वाहनों व माल के निस्तारण, मिशन शक्ति के तहत एंटीरोमियो स्क्वायड को सक्रिय रखने, पैदल गश्त बढ़ाने, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने, अपराधियों के सत्यापन, शस्त्र जमा कराने, पीस कमेटी की बैठक करने, पुलिस मित्र व्यवहार बरकरार रखने, साथ में पुलिस के अभियानों को नियमित तरीके से चलाने के निर्देश दिये गये।

➡️ साइबर क्राइम की घटनाएं रोकने के लिए रेंज के सभी जनपदों में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर - सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, एटीएम कार्ड बदलकर होने वाले फ्राड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्राड, बायोमैट्रिक फ्राड, यूपीआइ संबंधी फ्राड, फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्राड की जानकारी, पालिसी, चिट फंड लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्राड, ओएलएक्स के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से संबंधित फ्राड आदि साइबर अपराधों के प्रति स्कूल/कॉलेज/गांव में चौपाल लगाकर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

➡️ पुलिस अधिकारी को किसी भी घटना के घटित होने पर तुरन्त घटनास्थल पर पहुँचने तथा नियमित रूप से प्रभावी फुट पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।

➡️ महाकुंभ -2025 में आगामी स्नान हेतु जाने वाले श्रृद्धालुओं एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने तथा वैकल्पिक मार्गों का पूर्व से चिन्हिकरण कर लिया जाये आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन, भीड़ नियन्त्रण मॉक ड्रिल का अभ्यास कर लिया जाये।

➡️ आगामी महाशिवरात्रि, होली आदि पर्वों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिवालयों में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी की व्यवस्था करा ली जाए।

➡️ शासन की प्राथमिकता में शामिल मिशन शक्ति अभियान व अधिक एंटी रोमियो स्क्वायड को और अधिक सक्रिय करते हुये  महिलाओं/बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व थाने के सीयूजी नंबर आदि की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिये गये। 

➡️ बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों  को पुरस्कृत करने तथा लापरवाह व उदंडता करने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।

➡️ पुलिस बल में अनुशासन बनाये रखते हुए सभी पुलिस कर्मियों को मृदुभाषी, स्वस्थ एवं संवेदनशील रहते हुए दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वाहन करने एवं पुलिस बल की गरिमा बनाये रखने के निर्देश दिये गए है तथा लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सचेत करते हुए पुनरावृत्ति करने पर गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गए है।

रेंज कार्यालय पर आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक, AD श्री देशराज मिश्र, अभिसूचना व जैडो विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज