झाँसी-ललितपुर सांसद ने सहारा इंडिया सहित अन्य प्राइवेट कंपनियों में निवेशकों की समस्या उठाई, केंद्र सरकार से शीघ्र समाधान की मांग - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, August 20, 2025

झाँसी-ललितपुर सांसद ने सहारा इंडिया सहित अन्य प्राइवेट कंपनियों में निवेशकों की समस्या उठाई, केंद्र सरकार से शीघ्र समाधान की मांग

झांसी।  झाँसी- ललितपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने संसदीय क्षेत्र के निवेशकों की समस्याओं को लेकर गंभीर पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने सहकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री माननीय मुरलीधर मोहोल जी से शिष्टाचार भेंट कर सहारा इंडिया सहित उन निजी कंपनियों के मामलों पर भी चर्चा की, जिनमें क्षेत्र के निवासियों ने निवेश किया था और आज तक उनकी राशि अटकी हुई हैं सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि झाँसी एवं ललितपुर जनपद के विभिन्न एजेंटों द्वारा सहारा इंडिया की शाखाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं से एफडी, आरडी आदि योजनाओं में करोड़ों रुपये जमा कराए गए थे। इनकी सूची पूर्व में भी केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है, किंतु सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल पर ऑनलाइन दावे प्रस्तुत किए जाने के बावजूद भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति कई अन्य निजी कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों की भी है। इन कंपनियों में निवेश करने वाले लोगों की धनराशि वर्षों से अटकी हुई है, जिसके कारण निवेशकों और उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सांसद ने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में सहारा रिफंड पोर्टल भी सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है, जिससे निवेशकों में गहरी नाराज़गी और अविश्वास की स्थिति है। सांसद अनुराग शर्मा ने सहकारिता मंत्रालय से आग्रह किया कि जिला स्तर पर सरलीकरण की प्रक्रिया अपनाकर न केवल सहारा इंडिया बल्कि अन्य निजी कंपनियों में भी निवेशकों के अटके निवेश की धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के निवेशकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इस विषय पर वे लगातार केंद्र सरकार से संवाद और प्रयासरत रहेंगे

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज