झाँसी। हिन्दू जागरण मंच मातृशक्ति की बैठक पंचकुइया मंदिर में संपन्न हुई, बैठक में तीन मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रथम बिंदु 18 जून को रानी झांसी की पुण्य तिथि पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में था जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई एवं पदाधिकारियों को इस संबंध में उत्तरदायित्व सौंपा गया जिससे कार्यक्रम को सुगमता और भव्यता से आयोजित किया जाए सके। वहीं द्वितीय बिंदु में स्कूलों में जाकर बेटियों को लव जिहाद से बचाने पर चर्चा हुई जिसमें विद्यालयों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने के लिए निर्णय लिए गए प्रत्येक विद्यालय में क्रमवार संगठन की महिला पदाधिकारी पहुंचकर छात्राओं को देशभर में लव जेहाद के मामलों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के बारे में जानकारियां प्रदान करेंगीं। वहीं तीसरे बिंदु पर चर्चा करते हुए यह प्रस्ताव रखा गया कि प्रत्येक मंगलवार को अलग अलग मंदिरों में सुंदरकांड किया जाएगा, जिसमें संगठन के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रांत टोली सदस्य वंदना पुरवार ने की। इस अवसर पर जिला सहसंयोजिका रंजना उपाध्याय, संगीता शर्मा, साध्वी नीलम तिवारी, हर्षिता शर्मा, मंजू कुशवाहा, हनी सिरौठिया, मालती झा, नीलू हयारन, निर्मला परिहार, चित्रा परिहार, रागिनी गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, रजनी ठाकुर, अंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। बैठक में प्रांत कार्य समिति सदस्य पुरकेश अमरया, जिला संयोजक जयदीप खरे, जिला सहसंयोजक अजय पुरवार और संदीप गोस्वामी भी उपस्थित रहे। अंत में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Total Pageviews
Sunday, June 8, 2025
हिंदू जागरण मंच मातृशक्ति दल की बैठक हुई संपन्न, तीन मुद्दों पर हुई चर्चा
Tags
# झाँसी
Share This
About fast india news
झाँसी
Labels:
झाँसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
About
विज्ञापन, समाचारों एवं अपने किसी भी प्रकार के समाचारों संबंधी सुझाव लिए संपर्क करें
FAST INDIA NEWS
EDITOR IN CHIEF
Sanjeev Goswami "sanju"
Contact No.- 9451599746, 9044159978
E-mail- fastindianews.editor@gmail.com







No comments:
Post a Comment
Comments